{"_id":"65b928c346e20239110af79f","slug":"administration-also-played-an-important-role-in-the-operation-of-big-aircraft-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-109644-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बड़े विमान के संचालन के लिए प्रशासन की भी रही अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बड़े विमान के संचालन के लिए प्रशासन की भी रही अहम भूमिका
Tue, 30 Jan 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंट करते न्यू बियर शिवा के छात्र तेजस। संवाद
पिथौरागढ़। नैनीसैनी एयरपोर्ट से बड़े विमान के संचालन में प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। एयरपोर्ट के आसपास बड़े विमानों के उतरने और उड़ान भरने में कुछ मकान और एक स्कूल बाधक बन रहा था। लंबे समय से इन भवनों को ध्वस्त करने की कवायद चल रही थी लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण भवनों को हटा पाना आसान नहीं हो रहा था। तत्कालीन एसडीएम अनुराग आर्य ने बाधा बन रहे भवनों को ध्वस्त कराया था। इसके बाद डीजीसीए से 19 सीटर विमान उड़ाने की अनुमति मिल पाई थी। संवाद
--
हिंडन के लिए विमान सेवा शुरू करने का अनुरोध
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से हवाई सेवा शुरू करने के लिए पूर्व सैनिक संगठन ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। पूर्व सैनिकों ने हवाई सेवा से गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस को भी जोड़ने का अनुरोध किया है। संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह और उपाध्यक्ष मयूख भट्ट का कहना है कि पिथौरागढ़ से सबसे अधिक आवाजाही दिल्ली के लिए होती है। ऐसे में हिंडन के लिए भी विमान सेवा शुरू की जानी चाहिए। संवाद
--
विधायक मयूख महर ने भी चलाया था लंबा आंदोलन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित विमान सेवा का संचालन शुरू करने के लिए पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लंबा आंदोलन चलाया था। तब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक महर को जल्द विमान सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया था जिस पर विधायक ने आंदोलन समाप्त कर दिया था। इसके अलावा इसी माह विधायक महर ने देहरादून पहुंचकर सीएम को ज्ञापन सौंपा था। इस पर मुख्यमंत्री ने 30 जनवरी से हर हाल में विमान सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया था। संवाद
विज्ञापन
--
सीएम को भेंट की भगवान के 24 अवतारों पर संकलित पुस्तक
पिथौरागढ़। न्यू बियर शिवा स्कूल लिंक रोड में अध्ययनरत आठवीं कक्षा के छात्र तेजेश जोशी ने भगवान के 24 अवतारों पर संकलित अपनी पुस्तक मुख्यमंत्री को भेंट की। छोटी सी उम्र में पुस्तक संकलन करने वाले तेजेश की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। नैनीसैनी एयरपोर्ट पर न्यू वीर शिवा स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्या मीनाक्षी बिष्ट, छात्र के पिता जीवन चंद्र जोशी, माता भुवनेश्वरी जोशी के साथ पहुंचे तेजेश ने सीएम को पुस्तक भेंट की। संवाद