फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adi Kailash Yatra should start from Dharchula itself.

Pithoragarh News: धारचूला से ही जारी हों आदि कैलाश यात्रा के पास

Sat, 01 Jun 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 01 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Adi Kailash Yatra should start from Dharchula itself.
धारचूला में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के इनर लाइन पास धारचूला तहसील से ही जारी करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम मंजीत सिंह को को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राम प्रसाद आर्य को सौंपा। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा है कि ओम पर्वत और आदि कैलाश यात्रा के लिए पूर्व में पास तहसील से ही जारी किए जाते थे। वर्तमान में जिला मुख्यालय से भी पास जारी किए जा रहे हैं। इस कारण धारचूला में व्यापार प्रभावित हो गया है। कहा कि बेरोजगार युवा ऋण लेकर होम स्टे और टैक्सी संचालन कर आजीविका चला रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि पिथौरागढ़ से पास जारी होने से धारचूला में होटल, होम स्टे और टैक्सी का व्यवसाय और अन्य व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यवसायी ऋण की किस्त भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, खड़क सिंह, अशोक नबियाल, लक्ष्मण कौशल, प्रद्युम्न सिंह गर्ब्याल, डमर सिंह पतियाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जब से पिथौरागढ़ में पास बनने की सुविधा शुरू हुई तब से यात्री धारचूला कम आ रहे हैं। इसके कारण होटल, होम स्टे और बाजार में सुनसानी छा गई है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इस परेशानी को देखते हुए प्रशासन को यहीं से पास जारी करने चाहिए। - महेश सिंह गर्ब्याल, महासचिव व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed