फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adi Kailash Yatra second team also returned

Pithoragarh News: आदि कैलाश के दूसरे दल के यात्री भी बिना दर्शन कर लौटे

Thu, 11 May 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 11 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Adi Kailash Yatra second team also returned
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के दूसरे दल के यात्री भी बगैर दर्शन किए लौट आए हैं। यात्री शुक्रवार को धारचूला से चौकोड़ी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


दूसरे दल के 12 यात्री आठ मई की शाम पिथौरागढ़ पहुंचे। अगले दिन यात्री धारचूला और वहां से 10 मई को गुंजी पहुंचे। बुधवार को यात्रियों को नाभीढांग स्थित ओम पर्वत के दर्शन कराए गए। इसके बाद यात्री कुटी तक पहुंचे। कुटी से ज्योलिंकांग के बीच कई स्थानों पर ग्लेशियर आने से सड़क बंद है। यात्री कुटी से वापस गुंजी पहुंचे।
विज्ञापन


पर्यटक आवास गृह धारचूला के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को यात्री नारायण आश्रम पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को सभी यात्री चौकोड़ी के लिए रवाना हो जाएंगे। ज्योलिंकांग सड़क नहीं खोले जाने से आदि कैलाश यात्री, पर्यटक और स्थानीय लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तीसरे दल के छह यात्री पिथौरागढ़ से धारचूला पहुंच गए हैं। वहां पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक धन सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम ने बुरांश का जूस पिलाकर यात्रियों को स्वागत किया। स्थानीय एक यात्री धारचूला से आगे की यात्रा में शामिल होंगे।



शहीद स्मारक पर जलाया दीया
पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा के तीसरे दल के यात्रियों को धारचूला रवाना होने से पहले केएमवीएन पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई। साथ ही मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधरोपण किया। यात्रियों ने शहीद स्मारक पर एक दीया शहीदों के नाम पर जलाया। यात्रियों को कालापानी मंदिर परिसर में रोपण के लिए पौधे भी दिए गए। यात्री दल के कोऑर्डिनेटर महेंद्र कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed