Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adi Kailash route closed due to heavy snowfall restored after nine hours

धारचूला: भारी बर्फबारी से बंद आदि कैलाश मार्ग पर नौ घंटे बाद बहाल, बीआरओ ने जेसीबी से हटाई बर्फ

Mon, 16 Nov 2026 09:56 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Mon, 16 Nov 2026 09:56 PM IST
सार

भारी बर्फबारी के कारण आदि कैलाश यात्रा मार्ग बंद हो गया था, जिसे करीब नौ घंटे बाद बहाल किया जा सका। यातायात शुरू होने से यात्रियों और व्यास घाटी के स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बर्फ हटाने के लिए बीआरओ को जेसीबी मशीनों का सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन
Adi Kailash route closed due to heavy snowfall restored after nine hours
आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर गुंजी से कालापानी तक बर्फ हटाती बीआरओ की जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

भारी बर्फबारी से बंद आदि कैलाश यात्रा पर नौ घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। आवाजाही शुरू होने से यात्रियों के साथ ही व्यास घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली। बीआरओ को बर्फ हटाने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा।

गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने और गर्ब्यांग निवासी आमोद गर्ब्याल ने बताया की बीते रविवार सुबह पांच और रात सात बजे के बाद छिलालेक, गर्ब्यांग, नपलचू, गुंजी, कालापानी और नाभिढांग आदि जगहों में एक फुट से अधिक हिमपात हुआ। बर्फबारी से आदि कैलाश मार्ग जगह-जगह बंद हो गया। सूचना के बाद 65 आरसीसी ग्रेफ के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से बर्फ हटाकर आवाजाही सुचारु कराई है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के बाद क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान माइनस 10 से 15 डिग्री तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

फंसे आदि कैलाश यात्री और ग्रामीण हो सके गंतव्य को रवाना
एसएसबी की गुंजी पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, बर्फबारी के बाद सड़क बंद होने से आदि कैलाश यात्री और ग्रामीण कई जगहों पर फंस गए। बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ हटाकर सड़क खोली तो सभी यात्री और ग्रामीण गंतव्य को रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed