{"_id":"66f04dbceac24648d50f05e7","slug":"adi-kailash-pilgrims-will-reach-dharchula-today-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-118261-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्री आज पहुंचेंगे धारचूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्री आज पहुंचेंगे धारचूला
Sun, 22 Sep 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम खुशगवार होने और निचले क्षेत्र में बूंदाबांदी होने से यात्री खुश हैं। यात्रियों को ओम पर्वत और आदि कैलाश के दर्शन हो रहे हैं। रोजाना 300 से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा का 15 सदस्यीय दल सोमवार को धारचूला पहुंचेगा। पर्यटक आवास गृह के धारचूला के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रियों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रियों को उनकी मांग पर पहाड़ी व्यंजन और स्थानीय सब्जियां परोसी जाएंगी।
बताया कि सड़क खुली होने से काफी राहत मिल रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना होने से यात्रा करके आए निजी ऑपरेटर के यात्री काफी खुश हैं। यात्रियों का कहना है कि ओम पर्वत और आदि कैलाश के दर्शन हुए हैं। क्षेत्र में बारिश होने से स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आए यात्रियों को भी गर्मी से निजात मिली है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही उन्हें उच्च हिमालयी क्षेत्र से कूड़ा निस्तारण के बारे में भी बताया जाएगा। बताया कि पिछले चरण में उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रियों की ओर से लगाए गए पौधे लहलहा रहे हैं।