फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Acute shortage of education officials across all eight development blocks; adverse impact on education

Pithoragarh News: आठों विकासखंडों में शिक्षा अधिकारियों का अकाल, शिक्षा पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव

Fri, 02 Oct 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Acute shortage of education officials across all eight development blocks; adverse impact on education
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में शिक्षा विभाग मुखिया विहीन है। मुख्य शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति न होने पर पूरा शिक्षा विभाग प्रभार पर चल रहा है। वहीं आठों विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रशासनिक कार्यों को संचालित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी और उपखंड शिक्षा अधिकारी की कमी है। इसका सीधा असर शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीमांत जिले में मुख्य शिक्षा अधिकारी की तैनाती नहीं है। इसके अलावा जिले के आठ में से पांच विकासखंडों में खंड शिक्षा अधिकारी तो दो में उपखंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिले के दो विकासखंड तो ऐसे हैं जहां न तो खंड शिक्षा अधिकारी और न ही उपखंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती है। इसमें जिला मुख्यालय के सबसे नजदीकी बिण और मूनाकोट विकासखंड शामिल हैं। सिर्फ मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट विकासखंड में बीईओ जबकि धारचूला, गंगोलीहाट, कनालीछीना, मूनाकोट, मुनस्यारी, बेड़ीनाग में डिप्टी बीईओ की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिण, मूनाकोट, कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला में बीईओ और बिण, डीडीहाट में डिप्टी बीईओ के पद रिक्त हैं। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की जिम्मेदारी इन अधिकारियों पर है। तमाम दावों के बाद भी सीमांत जिले में बगैर जिम्मेदार अधिकारियों के शिक्षा व्यवस्था बेहतर होने के बजाय बिगड़ रही है।

--------
बमुश्किल मिले तीन उपखंड शिक्षा अधिकारी
सीमांत जिले में बमुश्किल तीन उपखंड शिक्षा अधिकारी मिले हैं। अब जिले में आठ में से छह विकासखंडों में उपखंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती हुई है इससे कुछ हद तक शिक्षा व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। संवाद
-------
विकासखंड बीईओ और डिप्टी बीईओ के पदों का वितरण-
ब्लॉक बीईओ डिप्टी बीईओ
बिण रिक्त रिक्त
मूनाकोट रिक्त तैनात
कनालीछीना रिक्त तैनात
डीडीहाट रिक्त रिक्त
धारचूला रिक्त तैनात
मुनस्यारी तैनात तैनात
बेड़ीनाग तैनात तैनात
गंगोलीहाट तैनात तैनात
-------------------------------------------------------------------------

जिले में शासन स्तर से ही सभी पदों पर नियुक्ति संभव है। रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को दी गई है। उम्मीद है जल्द बीईओ और डिप्टी बीईओ मिलेंगे।
-तरुण कुमार पंत, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article