फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   action will be taken.

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर बाहरी वाहनों को रोका तो होगी कार्रवाई

Tue, 10 Jun 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Jun 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
action will be taken.
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर वाहनों के संचालन को लेकर फिर से स्थानीय टैक्सी वाहन स्वामी और परिवहन विभाग आमने-सामने हैं। स्थानीय टैक्सी वाहन स्वामियों ने बैठक कर जौलजीबी से बाहर के वाहनों को आदि कैलाश, पंचाचूली, नारायण आश्रम यात्रा पर जाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इधर परिवहन विभाग का कहना है कि वैध दस्तावेज वाले बाहरी वाहनों को यात्रा पर जाने से नहीं रोका जा सकता। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

व्यास जनजाति संघर्ष समिति, व्यास टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और स्थानीय वाहन स्वामियों ने बैठक की। इस दौरान जौलजीबी से बाहर के वाहनों की धारचूला से आगे आदि कैलाश, पंचाचूली, नारायण आश्रम यात्रा मार्ग पर आवाजाही रोकने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सभी ने कहा कि बाहरी वाहनों की आवाजाही से स्थानीय टैक्सी संचालकों के रोजगार पर असर पड़ेगा। यात्रा मार्ग पर स्थानीय पंजीकृत टैक्सी ही संचालित होंगी। स्थानीय यूनियन में पंजीकृत वाहनों से 300 की जगह 200 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन बायलॉज बनाएगी इसमें सदस्यों की जिम्मेदारी, अधिकार तय होंगे। सभी को ये नियम मानने होंगे। आपदा कोष भी बनेगा। बैठक में व्यास जनजाति संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नबियाल, व्यास टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश सिंह नबियाल आदि शामिल रहे।

वहीं परिवहन विभाग के अधिकारियों का साफ तौर पर कहना है कि आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर बाहरी वाहनों को नहीं रोका जा सकता। जिसके वैध दस्तावेज हैं वह वाहन यात्रा में जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed