फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Action will be taken if meat is fed to abandoned dogs

Pithoragarh News: लावारिस कुत्तों को खिलाया मांस तो होगी कार्रवाई

Mon, 03 Jun 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 03 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if meat is fed to abandoned dogs
मांस विक्रेताओं के साथ बैठक करते नगर पालिका के प्रशासक एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा।
पिथौरागढ़। नगर पालिका में प्रशासक एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने मांस व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अगर नगर में घूम रहे लावारिस कुत्तों को मांस खिलाया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मांस विक्रेताओं से कहा कि मानव उपयोग में न लाए जाने वाले मांस का नगर पालिका खुद निस्तारण करेगी। इसके लिए मांस व्यापारियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक में नगर पालिका में प्रशासक एसडीएम मिश्रा ने कहा कि पिथौरागढ़ नगर में मांस विक्रेता मानव उपयोग के बाद बचे मांस को लावारिस कुत्तों को खिला रहे हैं। नगर के अलग-अलग हिस्सों में मानव उपयोग के बाद फेंके गए मांस को डालने से गंदगी फैल रही है। साथ ही जगह-जगह अवशेष मांस फेंकने और सड़ा हुआ मांस खाने से लावारिस कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई भी मांस विक्रेता मानव उपयोग में नहीं लाए जाने वाले मांस को लावारिस कुत्ते को नहीं देगा। कहा कि मानव उपयोग में न लाए जाने वाले मांस का निस्तारण नगरपालिका स्वयं करेगी। इस कार्य के लिए संबंधित व्यवसायियों को अतिरिक्त शुल्क नगरपालिका को देना होगा। उन्होंने ईओ राजदेव जायसी को सोमवार (तीन जून) शाम से ही दो वाहन और दो कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। अगर कोई व्यापारी लावारिस कुत्तों को मांस खिलाता हुआ पकड़ा गया तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं लावारिस कुत्ते
पिथौरागढ़। नगर में घूम रहे लावारिस कुत्ते आक्रामक होते जा रहे हैं। वह सड़क किनारे खड़ी दो-पहिया वाहनों की सीट को भी नहीं छोड़ रहे हैं। पिथौरागढ़ बैंक रोड सहित कई अन्य स्थानों पर लावारिस कुत्तों ने कई दोपहिया वाहनों की सीट पंजे मारकर और दांत लगाकर खराब कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed