फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Accused former principal presented before SDM

Pithoragarh News: आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य को एसडीएम के सामने किया पेश

Thu, 31 Aug 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 31 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Accused former principal presented before SDM
नाचनी (पिथोरागढ़)। जीआईसी भैंसकोट में दो शिक्षिकाओं के साथ मारपीट के आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य घिसिया वन प्रसाद को एसडीएम के सामने पेश किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण करने पर आरोपी अस्वस्थ पाया गया। एसडीएम ने आरोपी को दो जमानतियों के साथ 19 सितंबर को न्यायालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं। इधर, विभाग ने भी प्रधानाचार्य को स्थानांतरित स्थल पर शीघ्र उपस्थिति देने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रभारी प्रधानाचार्य नीरू टम्टा और शिक्षिका तनूजा के साथ मारपीट के आरोप में पूर्व प्रधानाचार्य प्रसाद पर आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। थानाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि नाचनी में हवालात नहीं होने पर आरोपी को बुधवार देर रात थल थाना हवालात में रखा गया। बृहस्पतिवार को आरोपी को एसडीएम के सामने पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed