फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Abusing state funds from the central government

केंद्र से मिले धन का दुरुपयोग कर रही राज्य सरकार

Tue, 29 Nov 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग/गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग/गंगोलीहाट Updated Tue, 29 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Abusing state funds from the central government
बेड़ीनाग में भाजपा की परिवर्तन रैली में शामिल वरिष्ठ नेता - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र से मिले धन का लगातार दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा गया कि कांग्रेस ने विकास ठप कर दिए हैं और सिर्फ अपने लोगों का भला किया है। मंगलवार को शहीद चौक पर हुई सभा में भाजपा नेता सतपाल महाराज ने आरोप लगाया कि पहाड़ से युवाओं के पलायन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। अब तक सरकार ने कोई ऐसी नीति नहीं बनाई, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके। उन्होंने दावे के साथ कहा कि भाजपा ही प्रदेश को स्वच्छ छवि वाली सरकार दे सकती है।

विज्ञापन


परिवर्तन रैली में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश विश्व पटल में नई शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है और मोदी ने विदेशों में मान बढ़ाया है। उन्होंने मोदी के नोटबंदी के फैसले पर कहा कि इससे कालाधन रखने वालों पर नकेल कसी है। नोटबंदी का असर आने वाले दिनों में दिखाई देगा और आम लोगों को राहत मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार खनन माफिया की सरगना के तौर पर कार्य कर रही है और राज्य में केंद्र से संचालित योजनाओं को लागू नहीं कर पा रही है। स्वामी वीरेंद्रानंद ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सीमांत क्षेत्र धारचूला की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि उस इलाके में यातायात, संचार, चिकित्सा, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं नहीं हैं। सीमांत क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल लोगों की समस्या हल होनी चाहिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, विधायक विशन सिंह चुफाल, कुशाल सिंह भंडारी, खजान दास गुड्डू, भीम कुमार, फकीर राम, मीना गंगोला, गोकुल गंगोला समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, गंगोलीहाट पहुंचने पर परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कांग्रेस पर राज्य के विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया। गंगोलीहाट के मुख्य चौराहे पर हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कई किस्से सुनाकर कांग्रेस की विफलताओं का जिक्र किया। उन्होंने जनता से कांग्रेस की प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार हर हफ्ते गरीबों के लिए नई योजनाओं बना रही है। पूर्व विस अध्यक्ष प्रकाश पंत ने राज्य सरकार पर क्षेत्र का विकास ठप करने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ भी नहीं है। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता आज लग्जरी गाड़ियों में घूम रहे हैं। उनके पास इतना धन कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा के संभावित उम्मीदवार मीना गंगोला और खजान गुड्डू ने अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया, इस कारण मंच पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को मंच पर आकर हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों की सूची हाईकमान को भेजी जाएगी। उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा। सभा को परिवर्तन यात्रा के संयोजक दान सिंह रावत, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, वीरेंद्र पाल, कैलाश पंत, केदार जोशी, सुनील अग्रवाल, ललित पाठक आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुरेश ने किया। इस दौरान फकीर राम टम्टा, भीम कुमार, दर्पण कुमार, सर्वजीत राम, गोकुल गंगोला, जेपी टम्टा आदि उपस्थित थे।

धरमघर में भी भाजपा की परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान यात्रा सह संयोजक दान सिंह रावत, यात्रा के कुमाऊं संयोजक कैलाश पंत, राजेंद्र बिष्ट, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, राजेंद्र महर, कुंदन परिहार, कुंदन रैखोला आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed