फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aartgaon Shilling Festival celebrates colorful festivals

आठगांव शिलिंग महोत्सव का रंगारंग आगाज

Wed, 25 Oct 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 25 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Aartgaon Shilling Festival celebrates colorful festivals
आठगांवशिलिंग महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

आठगांव शिलिंग महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने किया। उद्घाटन मौके पर कुमाऊंनी परिधानों से सजी-धजी महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। पंजाब रेजीमेंट के जवानों ने बैंड की शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


मंत्री ने महोत्सव को लोक संस्कृति का संवाहक बताते हुए कहा कि इससे जहां रंगकर्मियों को मंच मिलता है, वहीं नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। प्रदेश सरकार लोक संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में होने वाले महोत्सवों को आर्थिक सहायता देने का काम कर रही है। आठगांव शिलिंग महोत्सव को भी अनुदान की सूची में शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार महोत्सव के आयोजन के लिए प्रत्येक वर्ष आर्थिक मदद करेगी।
विज्ञापन


आठगांव शिलिंग पहुंचने पर मंत्री का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेला संयोजक भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने मंत्री का आभार जताया। इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री गोविंदी कोरंगा, महेंद्र लुंठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, विधायक प्रतिनिधि केएस वल्दिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष देवी दत्त जोशी, रघुवीर सिंह, मेला कमेटी के अध्यक्ष गणेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने हथकरघा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने आठगांव शिलिंग महोत्सव में वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग एवं उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उद्योग निदेशालय देहरादून द्वारा लगाए गए हथकरघा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत और उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के सलाहकार फते बहादुर सिंह ने मंत्री को हथकरघा उत्पादों की जानकारी दी। प्रदर्शनी में 22 स्टाल लगाए गए हैं। पहले ही दिन स्टालों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वंदना समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

महोत्सव में आज-
रात 8 बजे से
-लोक गायक पप्पू कार्की की प्रस्तुति 
- गुजरात का प्रतिद्ध सिद्धि धमाल नृत्य 
- प्रह्लाद मेहरा एंड पार्टी की प्रस्तुति 
- चंद्र प्रकाश की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed