{"_id":"5f9c48c88ebc3ea360758363","slug":"aap-protested-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld402332221","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में आप का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में आप का प्रदर्शन
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई से आक्रोशित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिमलगैर बाजार में प्रदर्शन किया।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बढ़ती महंगाई से आक्रोशित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिमलगैर बाजार में भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगार लोगों को महंगाई की मार देकर भाजपा ने कमर तोड़ने का प्रयास कर रही है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को आप कार्यकर्ता सुरेश जोशी के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार में हाथों में सब्जियां लेकर लेकर एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सब्जी के दाम आसमान पहुंच चुके हैं। कोरोना के कहर के बाद आय के साधन खत्म होने से आम आदमी पूरी तरह बेरोजगार हो चुके हैं। सरकार लॉकडाउन में लोगों को राहत देने के बजाय उनकी जेब में डाका डालने का काम कर रही है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
महिला प्रभारी एडवोकेट सरोज देउपा ने कहा कि सब्जियों के दाम बढ़ने से महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ गया है, जिससे वो मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा सरकार की जनविरोधी नीतियों का आप कार्यकर्ता विरोध करते हैं। इस मौके पर धीरज जोशी, शंकर राम, कैलाश कठायत, विनय भाटिया, दीपक कुमार, भावना शर्मा, ऋतु, संजय कुमार, जाकिर, नीरज, शाहिद हुसैन, मुबारक हुसैन, विनोद जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।