फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   AAm admi party protested

आम आदमी पार्टी ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
AAm admi party protested
धारचूला में आप कार्यकर्ता केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। आम आदमी पार्टी (आप) ने किसान आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं और केंद्र सरकार किसानों की मांग नहीं मान रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा प्रभारी गोविंद आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन की अनदेखी कर रही है। देश के अन्नदाता को सड़कों पर रात गुजारनी पड़ रही है। ऐसे में बिल वापस होने तक आप किसानों का साथ देती रहेगी।
विज्ञापन

किसान हित के लिए आप सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। युवा नेता सुनील सिंह ने कहा कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। केंद्र सरकार पूरी तरह से तानाशाही में उतर आई है। कहा कि इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। प्रदर्शन में सुमित सिंह, विक्की सीपाल, प्रवीण सोनाल, वीर सिंह, संजय दुग्ताल, दिनेश रौतेला, देवेंद्र शाही आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed