फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aadhaar cards started being made in Jauljibi post office

Pithoragarh News: जौलजीबी पोस्ट ऑफिस में बनने लगे आधार कार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar cards started being made in Jauljibi post office
जौलजीबी (पिथौरागढ़)। जौलजीबी पोस्ट आफिस में आधार कार्ड बनने लगे हैं। अब लोगों को आधार कार्ड बनाने के लिए 30 किमी दूर धारचूला नहीं जाना पड़ेगा। अभी तक जौलजीबी में आधार कार्ड की सुविधा नहीं थी। लोगों को यहां से धारचूला या फिर जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। लोगों की समस्या को देखते हुए डीएम के निर्देश पर आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। आधार ऑपरेटर प्रीति अधिकारी ने बताया कि जौलजीबी पोस्ट ऑफिस में आधार बनाने, नवीनीकरण, सुधारीकरण का कार्य चलता रहेगा। पोस्ट ऑफिस जौलजीबी में आधार बनवाने और सुधारीकरण के कार्य को सरल बनाने के लिए जौलजीबी पोस्ट ऑफिस स्टाफ से विजय, प्रकाश भट्ट आदि सहयोग कर रहे हैं। आधार की सुविधा शुरू होने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, राजेंद्र पांगती, राजेंद्र बुरफाल, सुमित्रानंदन जोशी, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, पूर्व प्रधान कमला चंद सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए डीएम का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed