{"_id":"63741f6ec9d8d8f14465074955e86280","slug":"a-young-woman-demonstrating-kin-to-recover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की बरामदगी के लिए परिजनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की बरामदगी के लिए परिजनों का प्रदर्शन
अमर उजाला/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Mon, 15 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शादीशुदा व्यक्ति पर युवती को भगाने का आरोप लगाते हुए उसके परिजनों ने सोमवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। आठ जून को डीडीहाट पुलिस को समरपाल नामक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी गई थी कि वह एक लड़की को भगा ले गया है।
विज्ञापन
वाल्मीकि समाज के तेजपाल भारती ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि उसकी बहन को डीडीहाट से समरपाल नामक व्यक्ति भगा ले गया है। यह व्यक्ति तेजपाल की रिश्तेदारी में आता है। उन्होंने कहा कि डीडीहाट में इस मामले की तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने खोजबीन नहीं की।
विज्ञापन
अब लड़की बरामद नहीं होती तो परिवार के लोग अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। डीएम सुशील कुमार ने आश्वासन दिया है कि पुलिस इस मामले की जल्दी खोजबीन करेगी।
प्रदर्शन में सभासद विक्रम वाल्मीकि, रवि कुमार, अमित कुमार, नरेश सिंह, मुकेश कुमार, रोशन लाल, रामकिशन, अजय कुमार, शशि देवी, नीतू देवी, शीला देवी, सोनावती आदि थे।
विज्ञापन
लड़की भगाने के आरोपी समरपाल की पत्नी ने भी पुलिस को पत्र देकर पति की खोजबीन करने की मांग की है। इस घटना को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों में भारी गुस्सा है।
उन्होंने मांग की है कि तत्काल इसका खुलासा किया जाए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।