Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A tipper truck fell into a gorge in Jauljibi; six people were injured in pithoragarh

Pithoragarh News: जौलजीबी में खाई में गिरा टिप्पर, छह लोग घायल

Mon, 19 Jan 2026 04:41 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 19 Jan 2026 04:41 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी में गोरी नदी पुल के पास टिप्पर खाई में गिरने से चालक सहित छह युवक घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल  तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
A tipper truck fell into a gorge in Jauljibi; six people were injured in pithoragarh
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी में गोरी नदी पर बने पुल के पास से एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। घटना में टिप्पर चालक सहित वाहन में सवार छह युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार की देर शाम जौलजीबी में गोरी नदी पर बने पुल के पास से टिप्पर (यूके 04 सीसी 1882) अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना में टिप्पर में सवार हल्दूचौड़ (हल्द्वानी) निवासी विक्रम सिंह (40), मोटाहल्दू निवासी जसवीर सिंह (30), प्रकाश (28), जयपुर (बिसम) निवासी राहुल (35), बाजपुर निवासी अजय राणा (38), गौलापार निवासी दीपक (33) घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी डीडीहाट भेजा। यहां विक्रम सिंह, प्रकाश और राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक तीनों को गंभीर चोट आई हैं। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तीन अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सीओ केएस रावत ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया कि सभी क्षेत्र की एक सड़क पर चल रहे डामरीकरण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। काम से लौटते समय टिप्पर खाई में गिरने से सभी घायल हो गए।

नदी में गिरता टिप्पर तो होती बड़ी घटना

जौलजीबी में गोरी नदी पर बने पुल के किनारे से टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। संयोग से टिप्पर नदी से सिर्फ तीन मीटर नीचे जाकर अटक गया। यदि टिप्पर नदी में गिरता को बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed