फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A grand chariot procession of Goddess Bhagwati will be taken out today at the Kanedi Kaleshan Temple

Pithoragarh News: कनेड़ी कालेशन मंदिर में आज निकलेगी मां भगवती भव्य रथ यात्रा

Mon, 20 Jul 2026 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 20 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
A grand chariot procession of Goddess Bhagwati will be taken out today at the Kanedi Kaleshan Temple
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के कनेड़ी स्थित प्रसिद्ध कालशन मंदिर में आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। महोत्सव के तीसरे दिन क्षेत्रीय लोगों और आयोजकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया। मंगलवार को मां भगवती की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मंदिर में पुरोहित रघुवर चिलकोटी ने दुर्गा सप्तशती का पाठ संपन्न कराया। इसके बाद दोपहर में रेंजर दीप जोशी और महोत्सव संयोजक डॉ. सुधाकर जोशी के नेतृत्व में मंदिर परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान बांज, बुरांश और अकेसिया के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

शाम को खाली देवी रथ को कालशन मंदिर से कनेड़ी गांव ले जाया गया। रात्रि में महिलाओं ने भजन-कीर्तन और पारंपरिक पौराणिक झोड़ा-झुमटा गायन के माध्यम से मां भगवती की आराधना की। वहीं कौशल म्यूजिक एकेडमी के अजय कलखुड़िया एवं उनकी टीम ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदीप चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, मोहन चंद्र जोशी, नरेश पांडेय, सभासद योगेश जोशी, प्रमोद जोशी, रामू जोशी, गिरीश जोशी, हिमांशु जोशी, लोकेश जोशी, भावेश जोशी, कैलाश जोशी, भुवन पांडेय, राकेश जोशी, ध्रुव जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed