फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A fire broke out in the forest panchayat of Nastad

नगतड़ के वन पंचायत के जंगल में आग लगी

Thu, 18 Jan 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलुवाकोट/पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बलुवाकोट/पिथौरागढ़ Updated Thu, 18 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the forest panchayat of Nastad
बलुवाकोट के निकट नगतड़ के जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

पोखरी (बलुवाकोट) वन पंचायत के नगतड़ के जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। जंगल धू-धू कर जलने लगा। चार घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग बुझाई। आग लगने के पीछे शरारती तत्वों का हाथ माना जा रहा है।

विज्ञापन


परिवर्तन संगठन के रोहित खाती ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे जंगल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल गई। परिवर्तन संगठन और नगतड़ के वन पंचायत सरपंच रमेश ठगुन्ना ने क्षेत्र के अन्य लोगों को आग बुझाने के लिए प्रेरित किया। लोगों को एकत्र कर यह लोग करीब 3 बजे सड़क से एक किमी दूर जंगल में पहुंचे और आग बुझाने के काम में जुट गए। शाम करीब 6 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


अभियान में शामिल रोहित खाती, सरपंच ठगुन्ना, पुष्कर ठगुन्ना आदि ने कहा कि जाड़े के मौसम में आग लगाने वालों की धरपकड़ होनी चाहिए। आग बुझाने के बाद सरपंच और परिवर्तन संगठन के लोगों ने आसपास के गांवों में जाकर लोगों को जंगलों की रक्षा के लिए प्रेरित किया। कहा कि जंगल को आग लगाने से वनस्पति तो जलती ही है, आने वाली बरसात में भूस्खलन का खतरा भी उत्पन्न होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed