फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A doctor in a population of ten thousand

दस हजार की आबादी में एक चिकित्सक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
A doctor in a population of ten thousand
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी । - फोटो : PITHORAGARH
मुवानी (पिथौरागढ़)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी पिछले कई वर्षों से मात्र एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा है। 20 ग्राम पंचायतों की 10 हजार से अधिक की आबादी का स्वास्थ्य का जिम्मा इसी पीएचसी पर है। इसके बाद भी शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

मुवानी अस्पताल में चिकित्सकों के दो पद स्वीकृत हैं। इसमें एक महिला चिकित्सक और पुरुष डॉक्टर का पद स्वीकृत है। यहां महिला चिकित्सक नहीं होने से सर्वाधिक दिक्कतें गर्भवती महिलाओं को हो रही है। महिलाएं प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। इसके बाद भी यहां पर महिला चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की जा रही है। अस्पताल में चिकित्सक न होने के कारण दिगरा मुवानी, भंडारीगांव रजवार, मायल पिलखी, पीपलतड़, गंगोरा, चोपड़ा, बिगोती, विनायक, स्याल्वे, गोबराड़ी, चिटगल गांव की 10 हजार से अधिक की आबादी परेशान है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी ने शीघ्र सरकार से यहां पर चिकित्सकों की नियुक्ति करने और नये पद स्वीकृत करने की मांग की है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग को लेकर डीएम को भेजा पत्र
पिथौरागढ़। मुवानी अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बम ने डीएम को पत्र भेजा। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से अस्पताल में डॉक्टर न होने के कारण लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी यहां पर चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। उन्होंने अस्पताल में शीघ्र महिला चिकित्सक और स्वच्छक को तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले विधायक-
क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी में चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
- विशन सिंह चुफाल, विधायक डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed