फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A crowd of thousands of patients in medical camp

चिकित्सा शिविर में उमड़ी हजारों मरीजों की भीड़

Sun, 16 Apr 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 16 Apr 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
A crowd of thousands of patients in medical camp
पिथौरागढ़ में चिकित्सा कैंप में मरीजों की जांच करते डा. महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन और विवेकानंद हास्पिटल हल्द्वानी की ओर से नया बाजार सरस्वती शिशु मंदिर में लगाए गए चिकित्सा शिविर में हजारों लोग उमड़े। करीब ढाई हजार मरीजों का पंजीकरण हुआ। लोग सुबह सात बजे से ही पंजीकरण कराने पहुंच गए। सुबह नौ बजे से जैसे ही डॉक्टरों ने मरीजों का चेकअप शुरू किया तो भीड़ को नियंत्रित करना कठिन हो गया। विवेकानंद हास्पिटल के न्यूरो सर्जन डा. महेश शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. प्रदीप पांडे, बाल रोग विशेषज्ञ डा. बृजेश और कान रोग के विशेषज्ञ डा. विकल्प पंत ने मरीजों की जांच की।

विज्ञापन


शिशु मंदिर के कई कक्ष चिकित्सा शिविर के लिए खोले गए थे। पंजीकरण के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए। उसके बाद पर्ची डॉक्टर के पास भेजी गई। जिस मरीज का नाम पुकारा गया, वही डॉक्टर के कक्ष में भेजा गया, लेकिन उससे पहले ही कई लोग कक्ष में पहुंचे हुए थे। जिले में न्यूरो सर्जन न होने के कारण अधिकांश लोग अपनी समस्या बताने के लिए डॉक्टर के पास पहुंचे।
विज्ञापन


डा. महेश शर्मा इसी जिले के निवासी हैं और उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से ली थी। इस वर्ष शिशु मंदिर अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। प्रधानाचार्य गगन सिंह बोरा ने कहा कि ऐसे अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन और विवेकानंद हास्पिटल ने चिकित्सा शिविर लगाकर आयोजन को गरिमा प्रदान की है। चिकित्सा शिविर के लिए लंबे समय से प्रचार किया गया था। इस कारण जिले के दूरदराज हिस्सों से भी मरीज यहां पहुंचे थे। स्थानीय स्तर पर चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में ललित जोशी, निर्मल ऐर, हेम गड़कोटी, विनोद रावत, ललित अधिकारी, जनक जोशी के अलावा शिशु मंदिर के शिक्षकों ने सहयोग दिया। डॉक्टरों ने शिविर में पहुंचे सभी मरीजों की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर मरीज सिरदर्द, कमर दर्द वाले
न्यूरो सर्जन डा. महेश शर्मा ने बताया कि चिकित्सा शिविर में ज्यादातर मरीज सिरदर्द, कमर दर्द, साइटिका जैसी बीमारियों से ग्रसित थे। उन्होंने कहा कि लोगों की जीवनशैली में आ रहे बदलाव के कारण यह समस्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लोगों का शारीरिक श्रम कम होते जा रहा है। खानपान का भी लोग ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि नियमित घूमना, व्यायाम से कई छोटी-मोटी बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। डा. शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे, ताकि यहां के लोगों को सुविधा मिल सके। इससे पहले उन्होंने झूलाघाट में भी चिकित्सा शिविर लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed