फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A budget of five lakhs has been approved for purchasing medicines in CHC DDHaat

Pithoragarh News: सीएचसी डीडीहाट में दवा खरीदने के लिए पांच लाख का बजट मंजूर

Thu, 20 Mar 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Mar 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
A budget of five lakhs has been approved for purchasing medicines in CHC DDHaat
सीएचसी डीडीहाट में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में मौजूद सीएमओ डॉ.जेएस नबियाल और अन्य। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय स्तर पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा देकर गर्भवतियों को राहत पहुंचाई। जिला मुख्यालय से पहुंचकर रेडियोलॉजिस्ट ने सीएचसी में 54 गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड किए। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की बैठक में दवा खरीद के लिए पांच लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने से यहां अल्ट्रासाउंड लंबे समय से बंद हैं। महीने में एक बार यहां शिविर लगाकर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की गई थी, यह व्यवस्था भी लंबे समय से ठप थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फिर से इस व्यवस्था को शुरू किया गया। सीएमओ डॉ. जेएस नबियाल खुद रेडियोलॉजिस्ट के साथ सीएचसी पहुंचे। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राम बाबू ने बताया कि शिविर में 54 गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नबियाल की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सरवरी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed