फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   3327 युवकों ने दी पीसीएस परीक्षा

3327 युवकों ने दी पीसीएस परीक्षा

Mon, 01 Dec 2014 05:31 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Mon, 01 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। पीसीएस की प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के नौ केंद्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। कुल 3149 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था लेकिन 2408 ही परीक्षा में उपस्थित रहे। इस तरह 741 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 14 अभ्यर्थी ऐसे भी थे जो पहली पाली की परीक्षा देने के बाद दूसरी पाली की पररीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त किया गया था। परीक्षा के नोडल अधिकारी टीएस मर्तोलिया ने बताया कि किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं आई। सभी परीक्षा केंद्रों में प्रभारियों और कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षा को शांतिपूर्वक संचालित कराने में मदद की। श्री मर्तोलिया ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर आयोग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र सती के नेतृत्व में एक टीम ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू की गई थी और निरीक्षण के लिए तीन सेक्टर बनाए गए थे।
विज्ञापन

चंपावत में सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक (पीसीएस) परीक्षा 2012 निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 1208 अभ्यर्थियों में से 289 गैर हाजिर रहे। डीएम दीपेंद्र चौधरी और सीडीओ श्याम सुंदर पांगती ने परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि चंपावत जीआईसी परीक्षा केंद्र में 200 में से 167, जीजीआईसी में 400 में से 313, यूनिवर्सल इंटर कालेज में 400 में से 296 और विवेकानंद इंटर कालेज में 208 में से 145 ने परीक्षा दी। पहले सत्र में 287 और दूसरे सत्र में 289 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।

सेक्टर मजिस्ट्रेट डीडीओ वीके उपाध्याय, लोहघाट के एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार एके सिंह, गोपी राम, आयोग के प्रतिनिधि खीम सिंह, समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी आदि ने परीक्षा संचालन में सहयोग किया। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस का भारी बंदोबस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed