{"_id":"117-94624","slug":"Pithoragarh-94624-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडली कांड : आज कनालीछीना बाजार रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडली कांड : आज कनालीछीना बाजार रहेगा बंद
Pithoragarh
Updated Mon, 01 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। लाडली कांड से आक्रोशित कनालीछीना के व्यापारियों ने सोमवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालयों को बंद करने का फैसला लिया है। लाडली के हत्यारों को फांसी देने और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। आज लोगों ने लाडली की याद में कैंडल मार्च निकाला। भारी संख्या में लोग कैंडल मार्च के समय शामिल हुए।
व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि लाडली कांड इतना जघन्य है कि लोगों का गुस्सा इतनी जल्दी समाप्त होने वाला नहीं है। यह ऐसा अपराध है जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार पर दबाव बनाने, आरोपियों को फांसी की सजा देने, लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग को लेकर आंदोलन लगातार जारी रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि न्यायालय अपना काम करेगा लेकिन सरकार और प्रशासन तंत्र को जगाने के लिए लगातार दबाव बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सोमवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और तहसील प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा।
कैंडल मार्च के समय संजय भंडारी, चंद्रप्रकाश, रमेश पांडे, दीपक भंडारी, दीपक बिष्ट, मनोहर मनौला, मनोहर बिष्ट समेत तमाम लोग थे। स्कूली बच्चों ने अपराधियों को फांसी देने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाने का फैसला लिया है।