फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अफसरों की मनमानी पर बरसे धामी

अफसरों की मनमानी पर बरसे धामी

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। धारचूला के निवर्तमान विधायक हरीश धामी अधिकारियों की मनमानी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी में अधिकांश कर्मचारी सुबह से ही शराब के नशे पर रहते हैं। आपदा प्रभावितों से कमीशन मांगा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे अधिकारी, कर्मचारियों का स्थानांतरण करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से थल-मुनस्यारी सड़क को डबललेन बनाने के साथ ही कालामुनी से मुनस्यारी तक सैलानियों की सुविधा के लिए हट बनाने, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग में कर्मचारियों के साथ ही शिक्षकों के पदों को प्राथमिकता से भरने की मांग की। धामी ने एसएसबी के गुरिल्लों को लोनिवि, वन विभाग में समायोजित करने की मांग की। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को सुविधा देने की मांग की। उन्होंने सड़क और संचार सुविधा देने की भी मांग की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, विधायक नारायण राम आर्य, पिथौरागढ़ के पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोहर टोलिया, हीरा चिराल, ब्लाक प्रमुख नरेंद्र रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, रमेश कापड़ी, मनोज ओझा, धीरेंद्र चौहान, देब सिंह बोरा, तारा पांगती, जगत महर, ईश्वर कोरंगा, कैलाश कोरंगा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed