{"_id":"117-89898","slug":"Pithoragarh-89898-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस की बुकिंग न होने से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस की बुकिंग न होने से दिक्कत
Pithoragarh
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में रसोई गैस की बुकिंग शुरू न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बगैर गैस कनेक्शन वाले परिवारों को महंगे दाम में केरोसिन खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर गैस बुकिंग शुरू करने की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता सुशील खत्री के नेतृत्व में लोगों ने बुधवार को डीएम एचसी सेमवाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें नए गैस कनेक्शन और डीबीसी की बुकिंग शीघ्र करने की मांग की है। कहा है कि नगर में कई परिवारों के पास गैस कनेक्शन नहीं हैं। यह परिवार केरोसिन से खाना बनाते हैं लेकिन दो माह से नगर में केरोसिन की किल्लत होने के कारण लोगों को दोगुने दाम में केरोसिन खरीदना पड़ रहा है। दूर-दूर से आकर नगर में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को भी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन लोगों ने डीएम से हस्तक्षेप कर आम लोगों को राहत पहुंचाने की मांग की है। ज्ञापन में बलवंत सिंह भंडारी, संजय जोशी, सरोज देउपा, मनीषा, अमन सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।