फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विधायक महर को मिला कई लोगों का समर्थन

विधायक महर को मिला कई लोगों का समर्थन

Sat, 27 Sep 2014 05:35 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Sat, 27 Sep 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मंजूर विकास कार्यों में लेटलतीफी को लेकर विधायक मयूख महर द्वारा 2 अक्तूबर से प्रस्तावित आमरण अनशन को लछौर संघर्ष समिति के साथ ही तमाम लोगों ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन

लछौर संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंडल महर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने कहा कि विधायक महर पिथौरागढ़ विस क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए अपने ही सरकार के खिलाफ आमरण अनशन में बैठ रहे हैं। बेस अस्पताल, आंवलाघाट पेयजल योजना का काम शुरू न होने, सीवर लाइन के लिए धन न मिलना वास्तव में दुखदायी है। श्री महर ने पूर्व मंत्री प्रकाश पंत पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल पेयजल मंत्री रहने के दौरान वह पिथौरागढ़ के लिए पेयजल योजना तक मंजूर नहीं करा पाए। बैठक में कोमल शाही, शिवम गुरंग, ललित मोहन दिगारी मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, डीडीहाट के राज्य आंदोलनकारी जोध सिंह बोरा ने बताया कि वह भी विधायक के साथ आमरण अनशन में बैठेंगे। पपदेव के उप प्रधान देव लाल वर्मा, संजय वर्मा, पूर्व प्रधान इंद्र लाल वर्मा, मदन लाल वर्मा, प्रकाश वर्मा ने आंदोलन में शामिल होने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed