{"_id":"117-86290","slug":"Pithoragarh-86290-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने पंत से मांगा 15 साल का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने पंत से मांगा 15 साल का हिसाब
Pithoragarh
Updated Thu, 11 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत के उस बयान पर कांग्रेसियों ने तीखी प्रतिक्रिया की है जिसमें उन्होंने मयूख महर की लड़ाई को नौटंकी करार दिया है। कांग्रेसियों ने प्रकाश पंत ने 15 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा। श्री पंत ने पूछा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कौन सा काम किया।
जिला पंचायत के पूर्व सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी तिलक राज जोशी, भुवन पांडे और नरेंद्र सौन ने कहा है कि श्री पंत अपने कार्यकाल के दौरान हवा से पानी बनाने, किराए के जहाज उड़ाकर लोगों को ठगने का ही काम किया था। आज जब विधायक मयूख महर आंवलाघाट पेयजल योजना की मंजूरी के लिए सरकार से दो दो हाथ कर रहे हैं तो यह प्रकाश पंत को नौटंकी लग रही है। दोनों कांग्रेसियों ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले श्री पंत ने चार स्कूलों को बिना पद सृजित किए खोलने का ऐलान किया था आज तक इन स्कूलों का संचालन नहीं हो पाया है।
कांग्रेस का दावा है कि विधायक महर ने ढाई साल के कार्यकाल में कई विकास कार्य किए। अभी भी विकास के लिए उनकी लड़ाई जारी है। कहा है कि यदि दो अक्तूबर तक सरकार के सामने रखे मुद्दों पर काम नहीं होता तो वह पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अनशन पर बैठ जाएंगे।