{"_id":"117-85246","slug":"Pithoragarh-85246-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश आरती के लिए उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश आरती के लिए उमड़ रही भीड़
Pithoragarh
Updated Mon, 01 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में आयोजित गणपति महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। नगरपालिका के पास रामलीला मैदान में स्थापित गणपति मूर्ति स्थल पर सुबह-शाम आरती के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
महोत्सव में सुबह, शाम भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है। आरती के लिए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवा जुट रहे हैं। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार की शाम महाराष्ट्र सार्वजनिक गणेश मंडल के लोगों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी डांडिया खेलकर उत्सव मनाया। देर शाम तक कार्यक्रमों की धूम रही। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, सांस्कृतिक महोत्सव समिति के अध्यक्ष विक्रांत पुनेड़ा, शिवराज अधिकारी, जनार्दन उप्रेती, हेमराज बिष्ट, हर्ष मोहन आदि सहयोग कर रहे हैं।