{"_id":"117-83698","slug":"Pithoragarh-83698-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाधीनता दिवस पर रहेगी विशेष सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाधीनता दिवस पर रहेगी विशेष सतर्कता
Pithoragarh
Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। स्वाधीनता दिवस को देखते हुए पुलिस ने सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने का फैसला लिया है। 14 अगस्त की शाम से भारत और नेपाल के बीच बने झूलापुलों पर आवाजाही बंद रहेगी। सीमा पर तैनात एसएसबी के साथ जिला पुलिस समन्वय बनाकर चलेगी। नेपाल से आने वालों के सामान की चेकिंग की जाएगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र सती ने बताया कि स्वाधीनता दिवस को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई जा रही है। 13 अगस्त से वाहनों की चेकिंग का अभियान चलेगा। इसके अलावा नेपाल की तरफ से आने वाले हर व्यक्ति की झूलाघाट, बलुवाकोट और धारचूला झूलापुल पर सख्त चेकिंग होगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर गश्त तेज होगी। डॉग स्क्वाड को भी चेकिंग पर लगाया जाएगा। झूलाघाट, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला थानों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रूप से सतर्कता के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।