{"_id":"117-83660","slug":"Pithoragarh-83660-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए आंदोलन करेंगे भेरंग के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए आंदोलन करेंगे भेरंग के लोग
Pithoragarh
Updated Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट। पोखरी (भेरंग) न्याय पंचायत विकास संघर्ष समिति ने सड़कों के निर्माण समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता सचिव जीवन चंद्र पंत के संचालन में हुई बैठक में अग्रोन-आंवलाघाट पोखरी-चंडिकाघाट सड़क निर्माण और डामरीकरण, द्याराणी से तामानौली, उप्राड़ा से जमड़कोट और जीवल का पोखरी सड़क से मिलान करने की मांग उठी। लोगों का कहना था कि आंवलाघाट तक सड़क बन जाती तो जिला मुख्यालय के लिए एक सुगम मार्ग उपलब्ध हो जाता। बैठक में पोखरी के अस्पताल में चिकित्सक की नियुक्ति करने, पोखरी में घरेलू गैस की सप्लाई करने, पोखरी में एसबीआई की शाखा खोलने, जीआईसी तामानौली में स्टाफ और लैब की व्यवस्था करने के साथ ही चंडिकाघाट से 12 गांवों के लिए लिफ्ट पेयजल योजना बनाने की मांग प्रमुखता से उठी। तय हुआ कि इन मांगों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार और प्रशासन के सामने रखा जाएगा। समाधान नहीं निकला तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।