{"_id":"117-83616","slug":"Pithoragarh-83616-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाधीनता दिवस पर सरकारी भवन होंगे रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाधीनता दिवस पर सरकारी भवन होंगे रोशन
Pithoragarh
Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई है। 14 और 15 अगस्त की रात सरकारी भवनों में विशेष रोशनी की जाएगी। 15 अगस्त को सुबह छह बजे से प्रभातफेरी निकलेगी और नौ बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण होगा।
मुख्य विकास अधिकारी डा. आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रमों को सही तरीके से संचालित करने के लिए संयोजक बना दिए गए हैं। सुबह 11 बजे निर्माणाधीन जेल परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। जिला, महिला और क्षय रोग अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। अपराह्न तीन बजे से जिला पंचायत में विचार गोष्ठी होगी। तहसील, ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उ नगरपालिका विभिन्न स्मारकों और सार्वजनिक स्थानों में विशेष सफाई अभियान चलाएगी। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. मुकुल सती, जिला पंचायत राज अधिकारी बीएस दुग्ताल समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।