फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   थरकोट झील के लिए नहीं मिला पैसा

थरकोट झील के लिए नहीं मिला पैसा

Wed, 16 Jul 2014 04:14 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Wed, 16 Jul 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीक थरकोट में प्रस्तावित झील के लिए शासन ने धन अवमुक्त नहीं कराया है। इस कारण आठ वर्ष पूर्व स्वीकृत इस झील के निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया है। झील के निर्माण पर 21 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन

थरकोट में कृत्रिम झील के निर्माण की घोषणा 2006 में हो गई थी। 2007 में जब प्रकाश पंत प्रदेश के पर्यटन मंत्री बने तो उन्होंने सबसे पहला काम झील की आधारशिला रखने का ही किया था। कुछ समय तक आधारशिला का यह पत्थर टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाइवे में थरकोट के पास सड़क के किनारे लगा हुआ था। बाद में यह पत्थर हटा दिया गया और एक प्रकार से झील निर्माण की कवायद ठंडे बस्ते में चली गई। थरकोट झील के स्थल का निरीक्षण करने के लिए आईआईटी रुड़की के भूवैज्ञानिकों की टीम ने भी सर्वे किया था। टीम ने स्थान को झील के लिए उपयुक्त बताया था। प्रस्तावित झील की लंबाई 700 मीटर, चौड़ाई 84 मीटर आंकी गई। झील की क्षमता दो लाख घनमीटर पानी की रखी गई। कहा गया कि पिथौरागढ़ नगर को पानी की सप्लाई करने में झील सहायक साबित होगी। सूखे के मौसम में झील से 10 एमएलडी और मानसून सीजन में 13 एमएलडी पानी प्राप्त करने का लक्ष्य भी रखा गया था।
विज्ञापन

झील के निर्माण के लिए जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव के स्तर से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र भी भेजा गया लेकिन अभी तक शासन ने इस मद में धन अवमुक्त नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed