फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सरकार के कामों का फायदा मिलेगा: टम्टा

सरकार के कामों का फायदा मिलेगा: टम्टा

Thu, 27 Mar 2014 05:33 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Thu, 27 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को हुई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में मौजूद सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि यूपीए सरकार और प्रदेश सरकार के कामों का फायदा इस चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने क्षेत्र में तमाम योजनाओं को मंजूरी दी है। यह योजनाएं बनने पर आम जनता की कठिनाई कम होगी।
विज्ञापन

श्री टम्टा इस समय अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से कांग्रेस के सांसद हैं। इसकी पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस फिर से उनको इस सीट पर मैदान में उतारेगी। अभी प्रदेश में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। सांसद टम्टा ने कहा कि उनके हिमालय नीति के मुद्दे पर गौर करते हुए केंद्र सरकार ने राज्य को ग्रीन बोनस की राशि देना शुरू कर दिया है। टनकपुर-बागेश्वर और टनकपुर-जौलजीबी रेल लाइन को राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट घोषित किया गया है। उन्होंने पिथौरागढ़ नगर के लिए आंवलाघाट पेयजल योजना समेत हाल के दिनों में स्वीकृत मेडिकल कालेज, रई झील, पॉलीटेक्निक कालेज का उल्लेख किया। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, धीरेंद्र चौहान, मुकेश पंत, खीमराज जोशी, तिलकराज जोशी, सुरेंद्र महर, कर्नल एसपी गुलेरिया, प्रकाश जोशी, कुंवर सिंह बोहरा, निर्मल लोहिया, हरीश उपाध्याय, प्रदीप थापा, प्रशांत भंडारी, सुमित चंद, नरेश जोशी, दीपक वर्मा, होशियार सिंह, भास्कर भट्ट, सुभाष पुनेड़ा, कमलेश खड़ायत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed