{"_id":"117-74897","slug":"Pithoragarh-74897-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के तबादले के मामले ने तूल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के तबादले के मामले ने तूल पकड़ा
Pithoragarh
Updated Thu, 27 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग। बेड़ीनाग अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा. सिद्धार्थ पाटनी के धारचूला तबादले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज बेड़ीनाग व्यापार मंडल समेत तमाम संगठनों ने डीएम को ज्ञापन भेज कर तबादला न रुकने पर शुक्रवार 28 मार्च से अनिश्चितकालीन बंद और चक्का जाम की धमकी दी है।
व्यापार संघ अध्यक्ष इंद्रसिंह धानिक ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि डा. पाटनी की यहां तैनाती के बाद गरीब मरीजों को काफी राहत मिली है। वह चौबीसों घंटे ड्यूटी के लिए तत्पर रहते हैं। उनका स्थानांतरण अविलंब रोकने की मांग की गई है। भारतीय जनता पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष महेश पंत, आम आदमी पार्टी नेता गोपाल पंत और रमेश पंत, कांग्रेस नेता मनीष पंत, प्रधान संगठन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक धानिक, उक्रांद नेता राजेंद्र पंत आदि ने भी चिकित्सक का तबादला न रुकने पर आंदोलन की धमकी दी है।