फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आबकारी विभाग को छापामारी तेज करने के निर्देश

आबकारी विभाग को छापामारी तेज करने के निर्देश

Thu, 13 Mar 2014 05:32 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Thu, 13 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय एसडीएम अशोक जोशी ने लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध शराब की संभावित बिक्री को देखते हुए आबकारी विभाग को छापामारी करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व, परिवहन और आबकारी विभागों की मासिक स्टाफ बैठक की समीक्षा में उन्होंने अधिकारियों को लोक सभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने और निर्वाचन संबंधी कार्यों को समय से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने को भी कहा।
विज्ञापन

बैठक में जिले के विभिन्न मालखानों में जब्त पुराने माल को निस्तारित करने का अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बकायेदारों से बकाया वसूलने को भी कहा। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को लोक सभा निर्वाचन के लिए आवश्यकतानुसार वाहनों का अधिग्रहण करने को कहा। बैठक में एसडीएम सदर नरेश दुर्गापाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मण सिंह रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, शासकीय अधिवक्ता भास्कर मुरारी, आरसी उप्रेती, एआरटीओ विमल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed