{"_id":"117-72137","slug":"Pithoragarh-72137-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अरब 10 करोड़ के कामों का शिलान्यास, लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अरब 10 करोड़ के कामों का शिलान्यास, लोकार्पण
Pithoragarh
Updated Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रविवार को संकल्प दिवस के तहत पिथौरागढ़ में करीब एक अरब रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया तो दस करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल ने हरीश रावत को संघर्षशील व्यक्ति बताते हुए कहा कि मशाल रावत के हाथ में है, यह रेस (पंचायत-लोकसभा चुनाव) कांग्रेस जीतेगी। विधायक मयूख महर ने पिथौरागढ़ में स्पोर्ट्स कालेज का शासनादेश जारी होने की जानकारी दी।
शिलान्यास, लोकार्पण करने के बाद मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरीश रावत के नेतृत्व वाली सरकार में मात्र नौ दिन में नयापन और नई सोच देखने को मिली है। प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जो न तो खुद सोता है और न दूसरों (मंत्रियों) को सोने देता है। कहा कि हरीश रावत के नेतृत्व में पर्वतीय राज्य की अवधारणा साकार होगी।
उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि जब से हरीश रावत मुख्यमंत्री बने हैं, बीजेपी के पेट में मरोड़ हो गई है। शिलान्यास, लोकार्पण पर भी सवाल उठाए जाने लगे हैं। चुटकी लेते हुए कहा कि जब बच्चा पैदा होता है तो मिठाई बंटती है, शादी होती है तो शहनाई बजती है, विकास कार्य हो रहे हैं तो हो हल्ला भी होगा। पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में डा. अंबेडकर मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी देकर जिले के लोगों को तोहफा दिया है। कहा कि आंवलाघाट पेयजल योजना के लिए 73.23 करोड़, रई झील के लिए सात करोड़, लेलू में स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए दो करोड़ की टोकन मनी स्वीकृत हो गई है। सीवर लाइन के लिए 25 करोड़ रुपए देने पर सीएम सहमत हैं। जिला अस्पताल के सामने मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। गंगोलीहाट के विधायक नारायण राम ने कहा कि बेड़ीनाग में पॉलीटेक्निक कालेज, पांखू, बनकोट में आईटीआई, पिलखी, चिटगल, प्रेमनगर हाईस्कूल को इंटर का दर्जा, जीआईसी तामानौली में विज्ञान, पांखू में गणित वर्ग की मान्यता मिल गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी के संचालन में हुई सभा को चंपावत के विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, मुकेश पंत, नरेंद्र सौन, धीरेंद्र चौहान, मनोज ओझा, भुवन पांडे, भुवन जोशी, पवन पाटनी ने संबोधित किया।