फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आपदा प्रभावितों के लिए 26-27 को चैरिटी शो

आपदा प्रभावितों के लिए 26-27 को चैरिटी शो

Fri, 04 Oct 2013 05:41 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Fri, 04 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नव चेतना सोसाइटी पिथौरागढ़ जिले के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए 26, 27 अक्तूबर को पिथौरागढ़ में चैरिटी शो का आयोजन करने जा रही है। चैरिटी शो में इंटरनेशनल सूफी राक बैंड आदत प्रोग्राम पेश करेगा।
विज्ञापन

सोसाइटी की अध्यक्ष लेफ्टीनेंट (रिटायर्ड) सुषमा बिष्ट माथुर ने बताया कि देबसिंह खेल मैदान में होने वाले दो दिनी शो के लिए मैदान में सेट तैयार किया जाएगा। सोनू निगम, कुणाल गांजावाला, कैलाश खेर, श्रीधर, राहत फतेह अली खान, मोहित चौहान जैसे नामचीन गायकों के साथ सूफी राक बैंड आदत की टीम भारतीय सूफी संगीत, शास्त्रीय गायन, हिंदी फिल्मी गीतों के साथ ही कुमाऊंनी गीतों को भी अपने अंदाज में पेश करेगी।
विज्ञापन

चैरिटी से प्राप्त आय पिथौरागढ़ जिले के आपदा प्रभावितों की मदद में खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि चैरिटी शो कराने में जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल, पुलिस अधीक्षक वीकेएस कार्की, एसडीएम सदर नरेश दुर्गापाल का सहयोग मिल रहा है। शहर के साथ ही जिले की जनता के सहयोग से चैरिटी शो आपदा प्रभावितों की मदद का माध्यम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed