{"_id":"117-63876","slug":"Pithoragarh-63876-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवरों की सफाई के नाम पर सवा तोला साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवरों की सफाई के नाम पर सवा तोला साफ
Pithoragarh
Updated Fri, 04 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सोने के जेवरों की सफाई के नाम पर सोने पर हाथ साफ करने वाले दो लोगों को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार निवासी दोनों ठगों ने सोने के गलोबंद से सवा तोला साफ कर दिया था।
राजस्व उप निरीक्षक डेविड मर्तोलिया ने बताया कि बुधवार को दो लोग ननोली निवासी गोपुली देवी पत्नी केशर सिंह के घर में पहुंचे। उन लोगों ने महिला को जेवरों की सफाई करने के लिए राजी किया। झांसे में आई महिला ने भी उन्हें ढाई तोले का गलोबंद साफ करने के लिए दिया। इसी दौरान वह चाय बनाने के लिए घर के भीतर गई तो वह लोग जेवर के साथ कुछ छेड़छाड़ कर रहे थे। महिला ने हो हल्ला कर गांव के लोगों को एकत्र कर लिया। स्वर्णकार के वहां गलोबंद तुलवाया गया तो उसका वजन सवा तोला निकला। लोगों ने दोनों आरोपियों को राजस्व पुलिस को सौंप दिया। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि आरोपी सुभाष कुमार पुत्र सदानंद साह ग्राम जुमरियां बिहार, राजकिशोर पुत्र रामेश्वर साह कुम्हारपुर बिहार को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।