फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विधायक निधि से बनेगा स्कूल भवन

विधायक निधि से बनेगा स्कूल भवन

Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
धारचूला। विधायक हरीश धामी ने धारचूला क्षेत्र के पैयापौड़ी, तेजम, कनार और बरम गांव का भ्रमण कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने राजकीय हाईस्कूल पैयापौड़ी के भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से धन देने की घोषणा की। अन्य समस्याओं को मुख्यमंत्री के सम्मुख रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक के पैयापौड़ी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पैयापौड़ी के लोगों ने विधायक से पैयापौड़ी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का मामला उठाया। बताया गया कि मोटर मार्ग के अत्यधिक संकरा और कच्चा होने से हर साल दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन

धामी ने इस रोड के चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। धामी ने राजकीय हाईस्कूल पैयापौड़ी के भवन निर्माण और तेजम-पैयापौड़ी पैदल मार्ग को और अधिक सुगम बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आनमती देवी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कैलाश रावत, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र थापा, ब्लाक प्रमुख होशियार सिंह खैर, गुमान सिंह चिराल, हीरा सिंह, गणेश बोरा आदि मौजूद थे। बाद में विधायक ने कनार गांव में आयोजित भगवती मंदिर में विशेष पूजा में भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed