{"_id":"117-47412","slug":"Pithoragarh-47412-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतवाली को सड़क से जोड़ने की घोषणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतवाली को सड़क से जोड़ने की घोषणा
Pithoragarh
Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने रतवाली, मझेड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर रतवाली क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ने की घोषणा की। रतवाली में धर्मशाला निर्माण के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इलाके के लोगों ने बंद हो चुकी मैग्नेसाइट फैक्ट्री के कामगारों के देयकों के भुगतान और पेंशन लगाने में मदद करने के लिए विधायक का आभार जताया।
इलाके में पहुंचने पर ग्रामप्रधान प्रकाश राम के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। पूर्व प्रधान गंगादत्त पाटनी ने कहा कि मैग्नेसाइट फैक्ट्री के कामगारों को पेंशन और देयकों का भुगतान कराने में विधायक महर का अहम योगदान रहा है। उसी का परिणाम है कि आज फैक्ट्री में काम कर चुके 34 कर्मचारी पेंशन के हकदार बन गए हैं।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने विधायक के 10 माह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आंवलाघाट से नई पेयजल योजना स्वीकृत कराना, हवाई पट्टी के विस्तार के लिए धन दिलाना उनकी बड़ी उपलब्धि है। मूनाकोट के ज्येष्ठ प्रमुख खीमराज जोशी ने कहा कि विधायक जनता की भावनाओं के अनुरूप काम कर रहे हैं। इसके परिणाम शीघ्र देखने को मिलेंगे। ग्राम प्रधान प्रकाश राम ने इलाके की विभिन्न समस्याएं विधायक के सामने उठाईं। विधायक महर ने जनता की मांग के अनुरूप रतवाली को सड़क मार्ग से जोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि इलाके की सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। दिनेश चंद्र जोशी के संचालन में हुई सभा में जीवन जोशी, विश्वंभर जोशी, गोपाल दत्त जोशी, प्रकाश जोशी, हेम चंद्र जोशी ने विचार रखे।