फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बिजली कटौती से चढ़ा पारा, सरकार का पुतला फूंका

बिजली कटौती से चढ़ा पारा, सरकार का पुतला फूंका

Wed, 19 Dec 2012 05:31 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Wed, 19 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिछले एक महीने से सात, आठ घंटे की बिजली कटौती से परेशान विभिन्न संगठनों के लोगों ने मंगलवार को सड़क में उतर कर सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। जन संगठनों ने अतिरिक्त बिजली काट रहे जिले के बिजली महकमे के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
पिथौरागढ़ जनमंच के संयोजक भगवान रावत, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शमशेर महर, उत्तराखंड सिविल सोसायटी के संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट, जिला ट्रेड यूनियन के महासचिव उमेद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टकाना तिराहे पर एकत्र लोगों ने बिजली कटौती को जनता और व्यवसायियों के साथ अन्याय बताते हुए सरकार का पुतला फूंका। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया गया है कि बिजली कटौती से पेयजल संकट उत्पन्न होने के साथ ही वेल्डर, पेट्रोल पंप, वाहन सर्विसिंग, आटा चक्की, फर्नीचर उद्योग, सिलाई कढ़ाई केंद्र, फोटो स्टेट आदि व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी कटौती का असर पड़ रहा है। बिजली कटौती से सरकारी कार्यालयों से प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

इन लोगों ने जिले के बिजली महकमे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लाइन और ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी के कारण तीन के स्थान पर 8 घंटे की कटौती जिले में की जा रही है। इस पर रोक नहीं लगी तो बिजली विभाग के दफ्तर में तालाबंदी करने के साथ ही अधिकारियों को बंधक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed