फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चंडाक से इतर बेस अस्पताल कहीं और मंजूर नहीं

चंडाक से इतर बेस अस्पताल कहीं और मंजूर नहीं

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के लिए स्वीकृत बेस अस्पताल चंडाक के स्थान पर अन्यत्र बनाने की सुगबुगाहट से गुस्साए गोरंगघाटी और मोस्टामानू क्षेत्र के लोगों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर भी शामिल हुए। अपर जिलाधिकारी बीएल राना को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने बेस अस्पताल अन्यत्र स्थानांतरित होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने सरकार और सत्ताधारी पार्टी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि पूर्ववर्ती सरकार ने गोरंगघाटी के विकास की दृष्टि से 2011 में चंडाक के पास बेस अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कराया था। इस काम में अब तक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। वर्तमान सरकार ने चंडाक में बेस अस्पताल का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। कहा कि अस्पताल भवन के निर्माण से उक्त स्थल पर आम रास्तों के साथ ही गौचर, पनघट के रास्तों को नुकसान पहुंचा है। चंडाक में बेस अस्पताल न बनने पर इलाके के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोहरा ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के लोग राजनीतिक विद्वेष के कारण बेस अस्पताल चंडाक से इतर बनाना चाह रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो इलाके के लोगों को साथ लेकर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को जिले के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री के सामने मामला रखा जाएगा। मुख्यमंत्री का सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो अगले ही दिन से कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश राम, चंद्र सिंह बिष्ट, सुंदर सिंह धानिक, ग्राम प्रधान दीपक पाटनी, दीपा देवी, प्रकाश राम, पुष्पा देवी, लीलाम्बर गुरुरानी, पीताम्बर जोशी, शोभन सिंह, पंकज चंद्र पांडेय, नंदन सिंह, उमेश बिष्ट, सुभाष फुलेरा, त्रिलोक सिंह, गिरीश जोशी, मोहन चंद्र पांडे, भगवान सिंह, महेश पाटनी समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed