फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सड़क के लिए लोगों ने किया चक्काजाम

सड़क के लिए लोगों ने किया चक्काजाम

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थल । स्वीकृत सड़क का निर्माण 9 साल बाद भी पूरा न होने से गुस्साए सिलिंगड़ाघाटी के लोगों ने सोमवार को गौचर में जाम लगाकर मुनस्यारी और डीडीहाट को जाने वाली सड़कों पर यातायात ठप कर दिया। साढ़े तीन घंटे तक चक्काजाम रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग द्वारा लिखित आश्वासन देने के बाद ही जाम खोला गया।
भारी संख्या में गौचर पहुंचे सिलिंगड़ा घाटी के लोगों ने सुबह सात बजे से ही सड़क में अवरोध खड़े कर जाम लगा दिया। इन लोगों ने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे चंदन सिंह मेहता ने कहा कि 2003 से नापड़ से मूर्ति के लिए तीन किमी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन अब तक मात्र डेढ़ किमी सड़क बनी है। विभाग प्रस्तावित सड़क में पड़ रही एक चट्टान को नहीं काट पा रहा है, जिससे उसकी कार्यक्षमता का पता चलता है। कहा कि लोनिवि सड़क निर्माण को लेकर जनता को गुमराह करता आ रहा है। अब सड़क निर्माण को लेकर सिलिंगड़ा घाटी के लोग चुप नहीं बैठेंगे। जब तक सड़क नहीं बनेगी लोग आंदोलन करते रहेंगे।
विज्ञापन

करीब 10 बजे लोनिवि के सहायक अभियंता घनश्याम चौधरी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। उनको आंदोलनकारियों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने 31 मार्च 2013 तक सड़क निर्माण के लिए बाधा बनी चट्टान को कटवाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्राणीणों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद सुबह 10.30 बजे जाम खोल दिया। इन लोगों ने 15 दिन में सड़क के मामले में प्रगति न दिखने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जाम लगाने वालों में प्रधान नारायण सिंह चुफाल, भवान सिंह थापा, भगवान सिंह चुफाल, सीता देवी, शांति धामी, भैरव दत्त जोशी, कुंदन सिंह, जगत थापा, त्रिभुवन सिंह, सुनील सत्याल, भरत चुफाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed