{"_id":"117-44402","slug":"Pithoragarh-44402-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल का त्रिपुरा सुंदरी मेला 21 से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल का त्रिपुरा सुंदरी मेला 21 से
Pithoragarh
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झूलाघाट। पड़ोसी देश नेपाल के सुदूर पश्चिमांचल जिले बैतड़ी का त्रिपुरा सुंदरी मेला 21 नवंबर से शुरू होगा। दो दिवसीय मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार मेले में भारतीय व्यापारियों को विशेष सुविधाएं मिलेंगी।
मेला संयोजक किशन सिंह थापा ने बताया कि 21 और 22 नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले की शोभा बढ़ाएंगे। मेले में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और सेना के जवानों की मदद ली जाएगी। सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को बैतड़ी बुलाया गया है। लोगों की सुविधा को देखते हुए पेयजल के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मेला स्थल के पास दुकानें लगाने की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिवर्ष भारतीय व्यापारियों द्वारा भी अपनी दुकानें लगाई जाती हैं।