{"_id":"117-44251","slug":"Pithoragarh-44251-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर वसूली में तेजी लाएं अफसर : डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर वसूली में तेजी लाएं अफसर : डीएम
Pithoragarh
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी सीएमएस बिष्ट ने कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। यहां मासिक स्टाफ बैठक में उन्होंने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सुस्त गति पर नाराजगी जताई। वन विभाग एवं जिले में स्थापित बैरियरों पर तैनात कर्मियों को संयुक्त छापामार अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिए।
अवैध खनन रोकने के लिए राजस्व, रेग्युलर पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही कर रेत एवं वाहन सीज कर अवैध खनन कारोबारियों पर नकेल करने के निर्देश दिए। डीएम ने दो माह पूर्व बेरीनाग में हुई मूर्ति चोरी समेत तमाम आपराधिक गतिविधियों के खुलासे के लिए विशेष मुहिम चलाने की हिदायत दी है।
उप जिलाधिकारी सदर नरेश दुर्गापाल ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए संयुक्त छापामार अभियान के अंतर्गत अभी तक 41 छापे मारकर 12 लाख रुपये की धनराशि वसूल की गई है। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाने की बात कही गई। खासकर रात में संचालित होने वाले वाहनों पर सख्ती से अंकुश लगाने की हिदायत दी गई। परिवहन विभाग ने बताया कि बीते एक माह में 487 वाहनों को चेक करने के साथ 181 वाहनों का चालान कर 1.93 लाख अर्थदंड वसूल किया गया है।
विज्ञापन
मनोरंजन कर की वसूली में तेजी लाने पर जोर दिया गया। अब तक 62 प्रतिशत (39.42 लाख रुपये) की वसूली हुई है। इसी तरह राजस्व वसूली भी मात्र 45 प्रतिशत ही वसूल की गई है। इसे बढ़ाने के लिए अभियान चलाने को कहा गया। राजस्व एवं फौजदारी वादों के निस्तारण की धीमी प्रगति को गति देने को कहा गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी बीएल राणा, एसडीएम अनुराग आर्या, प्रमोद कुमार, बीएल फोनिया, एके शुक्ला, सीओ एके सिंह, डीजीसी गंगा सिंह वाफिला, पीआर बनकोटी आदि मौजूद थे।