फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कामकाज पर असर डाल रहा पदोन्नति में आरक्षण : वल्दिया

कामकाज पर असर डाल रहा पदोन्नति में आरक्षण : वल्दिया

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने पदोन्नति में आरक्षण को सरकारी कामकाज की गति को रोकने वाला बताया है। मोर्चा के मुख्य प्रांतीय संयोजक सुमन वल्दिया ने कहा कि सरकारी सेवा में पदोन्नति में आरक्षण न केवल कानूनी रूप से गलत है बल्कि सरकारी कामकाज में भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है। इसके खिलाफ संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। यहां पहुंचने पर मोर्चा के जिला संयोजक दिनेश गुरुरानी एवं अन्य कर्मियों ने माल्यार्पण कर वल्दिया का स्वागत किया।
विज्ञापन

यहां पर्यटक आवास गृह में हुई बैठक में मुख्य प्रांतीय संयोजक ने कहा कि संगठन सरकार के हर कदम पर नजर रखे हुए है। जिला इकाई ने कहा कि आरक्षण के खिलाफ इस लड़ाई में कर्मी हर कदम पर उनका साथ देंगे। बैठक में बीडी न्यौलिया, उमेद सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर महर, कृपाल सिंह मेहता, प्रवीण सिंह डीनिया, हेम जोशी, एएल वर्मा, नीरज जोशी, महिपाल सिंह डोबाल, दीपक धामी, कैलाश पुनेठा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed