फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धूमधाम से मनाया ज्योति पर्व

धूमधाम से मनाया ज्योति पर्व

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट/मुनस्यारी/थल/धारचूला/बेरीनाग/गंगोलीहाट/चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। दीपावली पर्व जिलेभर में जोश-ओ-खरोस से मनाया गया। घरों को बिजली की लड़ियों से सजाया गया। धन की देवी महालक्ष्मी का पूजन किया गया। बच्चों ने खूब आतिशबाजी की।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व दीपावली की रात में खूब रोशनी हुई। जगमग करते शहर में धन एवं वैभव की देवी महालक्ष्मी का परंपरागत उल्लास के साथ पूजन किया गया। पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं एश्वर्य की कामना की गई। कारोबारियों ने भी बही खातों का पूजन किया। बच्चों ने खूब आतिशबाजी कर पर्व का लुत्फ उठाया। मंगलवार की रात में ही जिलेभर में करीब 60 लाख रुपये के पटाखे फोड़े गए। पटाखों की गूंज से शोर-शराबा भी खूब रहा। साथ ही काफी देर तक शहर में आकाश में धुएं की परत भी लगी रही। इससे पूर्व पिथौरागढ़ समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिनभर बाजार में जबर्दस्त भीड़भाड़ रही। लाखों रुपयों की खरीद की गई।
विज्ञापन

चंपावत जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ज्योति पर्व दीपावली का त्यौहार परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने उपवास रखकर धन ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी के साथ गणेश जी का पूजन किया। देर रात तक खुशी में लोगाें ने पटाखे फोड़े तथा अपने परिचितों एवं दोस्तों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान किया। पटाखों की आग से झुलसने की एक आध मामूली घटनाओं के अलावा जिले भर में दीपावली त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिला मुख्यालय में लोगों ने आकर्षक तरीके से घरों को सजाया था। कई स्थानों पर लोगों ने प्रतीक स्वरूप ताश भी खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट के राजकीय चिकित्सालय में पटाखों आदि से हुई दुर्घटनाओं की चपेट में आए बच्चों का उपचार चलता रहा। बाजार में खील बताशों का भी बाद में अभाव हो गया। किसी भी स्थान में अप्रिय सूचना नहीं मिली है। चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. पीडी पंगरिया के अनुसार पटाखों से झुलसने की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

टनकपुर बनबसा के मैदानी क्षेत्र में भी ज्योति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने लक्ष्मी पूजन के साथ ही उपहारों का आदान प्रदान किया। बनबसा में एक नेपाली यात्री की आंख में राकेट घुसने की घटना के अलावा अन्य सभी स्थानों में दीपों का पर्व परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। देर रात्रि तक आतिशबाजी का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed