{"_id":"117-42652","slug":"Pithoragarh-42652-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण बहाली को रोड पर उतरेंगे कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण बहाली को रोड पर उतरेंगे कर्मचारी
Pithoragarh
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) इंप्लाइज फेडरेशन ने पदोन्नति में आरक्षण पर रोक के फैसले को प्रदेश सरकार की सामंती प्रवृत्ति बताया। यहां संगठन के जिलाध्यक्ष महेश मुरारी की अध्यक्षता एवं सचिव विनोद कुमार टम्टा के संचालन में हुई बैठक में पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था एवं एक्स कैडर को जारी रखने की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर कर्मचारियों ने सड़क पर उतर आंदोलन की चेतावनी दी है।
वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण को संविधान प्रदत्त व्यवस्था बताया। कहा कि इसके जरिए समाज के सबसे कमजोर दलित वर्ग को मुख्य धारा में लाने की कोशिश की गई। मगर अब सरकार ने आरक्षण पर रोक लगाकर दलित वर्ग के मुंह पर तमाचा मारा है। इस मसले पर अनुसूचित वर्ग के अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक अपने परिवार के साथ सड़कों पर उतरेंगे। संगठन ने कहा कि अनुसूचित वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों पर भी दबाव बनाया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष धर्मराम, पंकज कुमार, बीआर कोहली, हरिनंदन वाल्मिकी, जंग बहादुर टम्टा, गिरीश प्रसाद आदि ने विचार रखे।