फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   रामगंगा घाटी में खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त

रामगंगा घाटी में खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा घाटी में खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त
पिथौरागढ़। रामगंगा घाटी पर अवैध खनन को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दबाव में आए बगैर अवैध खनन को सख्ती से रोका जाएगा।
विज्ञापन


रामगंगा नदी में अवैध खनन को लेकर खनन विभाग की टीम ने शनिवार को छापा मारा था। मौके पर पकड़ी गए एक वाहन को टीम ने जब्त भी कर लिया। बताया जाता है कि सत्ताधारी नेता के दबाव में अवैध खनन का काम किया जा रहा है। जब टीम वहां पहुंची तो उन पर काफी दबाव पड़ा। रामगंगा में इस तरह अवैध खनन किया जा रहा है कि वहां कभी भी आंवलाघाट योजना को गंभीर खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


पेयजल योजना के कुएं तक खुदाई कर दी गई है। शनिवार को जब अमर उजाला टीम ने वहां का निरीक्षण किया तो ग्रामीण काफी भयभीत मिले। खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी बराबर नजर बनी हुई है। एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहना है कि क्षेत्र में लगातार निगरानी जाएगी। किसी भी तरह से अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, प्रशासनिक टीम की कार्रवाई से भाजपा नेताओं में सख्त नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed