{"_id":"5cb8ccc5bdec2239135ed19e","slug":"91555614917-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर-वधू ने भ्रूण हत्या नहीं करने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर-वधू ने भ्रूण हत्या नहीं करने का संकल्प लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर-वधू ने भ्रूण हत्या नहीं करने का संकल्प लिया
पिथौरागढ़। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चला रहे डा. पीतांबर अवस्थी ने गुरना में वर-वधू से भ्रूण हत्या न करने का आठवां वचन लिया और संकल्प पत्र भरवाया। बृहस्पतिवार को राज्य आंदोलनकारी बसंत भट्ट के पुत्र आशीष भट्ट और ठाकुर दत्त जोशी की पुत्री लता के विवाह के अवसर पर डॉ. अवस्थी ने वर वधू को बेटी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी की जन्मदायी भी बेटियां ही होती हैं। इसलिए बेटियों का संरक्षण जरूरी है। मंजुला अवस्थी ने मासिक धर्म में छुआछूत की भावना को अशोभनीय बताया। इस अवसर पर डॉ.अवस्थी ने बेटियां और मासिक धर्म अपवित्र क्यों पुस्तकों का घरातियों और बारातियों में वितरण किया। वहां कै.आनंद भट्ट, किरन भट्ट, नीलम जोशी, सावित्री, सुशीला, किशन भट्ट, दीपक जोशी आदि थे।
फोटो- 18पीटीएच 05पी-